PM Kisan 22nd installment | देशभर के करोड़ों किसानों के लिए आज का दिन अहम है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त आज 13 मार्च को जारी की जाएगी। इस किस्त के तहत किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये की राशि भेजी जाएगी। सरकार यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर करती है जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिलती है।
2019 में शुरू हुई थी यह योजना
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan 22nd installment) की शुरुआत वर्ष 2019 में की गई थी। इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। योजना के तहत किसानों को हर साल कुल 6000 रुपये दिए जाते हैं। यह राशि तीन बराबर किस्तों में भेजी जाती है और हर चार महीने में 2000 रुपये किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं।
9 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
इस बार जारी होने वाली 22वीं किस्त से देशभर के करीब 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा मिलेगा। यह राशि किसानों के बैंक खातों में सीधे भेजी जाएगी ताकि उन्हें खेती और घरेलू खर्चों में सहायता मिल सके। अब तक सरकार इस योजना के तहत 21 किस्तें जारी कर चुकी है और अब 22वीं किस्त (PM Kisan 22nd installment) किसानों को दी जा रही है।
शाम 5 बजे जारी होगी किस्त
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के गुवाहाटी से शाम करीब 5 बजे इस किस्त (PM Kisan 22nd installment) को जारी करेंगे। एक क्लिक के माध्यम से हजारों करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। पैसे ट्रांसफर होते ही किसानों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर संदेश भी भेजा जाएगा जिससे उन्हें जानकारी मिल सके।
ऐसे चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस
अगर आप इस योजना के लाभार्थी हैं तो आप अपना स्टेटस आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा। वहां “Know Your Status” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें और कैप्चा भरें। मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी से वेरिफिकेशन करने के बाद आपको किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी मिल जाएगी – PM Kisan 22nd installment
eKYC करवाना जरूरी
सरकार ने इस योजना (PM Kisan 22nd installment) के लिए eKYC को अनिवार्य कर दिया है। अगर किसी किसान ने अभी तक eKYC नहीं कराया है तो उसे जल्द पूरा कर लेना चाहिए। इसके अलावा बैंक खाते में आधार लिंक होना भी जरूरी है। अगर इन जानकारियों में कोई कमी होगी तो किस्त आने में परेशानी हो सकती है।
महिला किसानों को भी मिलेगा लाभ
इस योजना (PM Kisan 22nd installment) का लाभ महिला किसानों को भी दिया जा रहा है। करोड़ों महिला किसान भी इस योजना से जुड़ी हुई हैं और उन्हें भी आर्थिक सहायता मिलती है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और खेती से जुड़े खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है।
खेती और घरेलू खर्चों में मिलती है मदद
पीएम किसान योजना (PM Kisan 22nd installment) के तहत मिलने वाली राशि किसानों के लिए बड़ी मदद साबित होती है। कई किसान इस पैसे का उपयोग बीज, खाद और कीटनाशक खरीदने में करते हैं। इसके अलावा यह राशि छोटे घरेलू खर्चों को पूरा करने में भी काम आती है।
यह भी पढ़े:
- मार्च की गर्मी ने बढ़ाई किसानों की चिंता, फसल उत्पादन में गिरावट का खतरा वैज्ञानिकों ने बताए बचाव के उपाय
- मार्च में करें तर ककड़ी की खेती 60 दिन में तैयार फसल और एक एकड़ से हो सकता है लाख तक मुनाफा
- रबी की कटाई के बाद न छोड़ें खेत खाली , 100 दिन में तैयार होने वाली फसल से मिल सकता है शानदार मुनाफा
- मार्च में धनिया की खेती से कम समय में हो सकती है, अच्छी कमाई जानिए बुवाई और देखभाल का सही तरीका




